सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 ✅ विश्व पैंगोलिन दिवस : 𝚆𝙾𝚁𝙻𝙳 𝙿𝙰𝙽𝙶𝙾𝙻𝙸𝙽 𝙳𝙰𝚈



इस साल 20 फरवरी को मनाया गया विश्व पैंगोलिन दिवस। हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन (World Pangolin Day) दिवस मनाया जाता है। इस दिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पैंगोलिन प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन और इनके प्रति किए जा रहे संरक्षण प्रयासों को गति देने के लिए विभिन्न हितधारकों को इकठ्ठा किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य इन अद्वितीय स्तनधारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को तेज करना है। एशिया और अफ्रीका में पैंगोलिन की संख्या तेजी से घट रही है। इस साल 10वां विश्व पैंगोलिन दिवस 20 फरवरी 2021 को मनाया गया।


मध्यप्रदेश ने अत्यधिक संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल पैंगोलिन (Manis crassicaudata), विशेष रूप से भारतीय पैंगोलिन के संरक्षण के लिए विशेष पहल की है। मध्यप्रदेश के वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण ट्रस्ट (Wildlife Conservation Trust) ने भारतीय पैंगोलिन की पारिस्थितिकी को समझने और प्रभावी ढंग से संरक्षित करने के लिए एक संयुक्त परियोजना की शुरूआत की है।


इस परियोजना के अंतर्गत कुछ पैंगोलिन की गतिविधियों, निवास स्थल, दिनचर्या आदि का अध्ययन करने के लिए रेडियो-टैगिंग की गई है। इसके अलावा दो भारतीय पैंगोलिन का जंगल में सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है।


📌 World Pangolin Day 2021: जानिए क्यों मना या जाता है 'विश्व पैंगोलिन दिवस', क्‍या है?


▪️ उद्देश्य : 


World Pangolin Day 2021: पैंगोलिन (Pangolin) उन संकटग्रस्त जीवों की प्रजाति में शामिल है, जिनकी संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है। पैंगोलिन की हड्डियों, मांस और खाल की तस्करी (Smuggling) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में की जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

India vs Pakistan: Per capita income

भारत और पाकिस्तान: प्रति व्यक्ति आय के मामले में स्वतंत्रता के बाद से तुलना 1950 से 2008 के बीच - भारत, पाकिस्तान और उनके पड़ोसियों के लिए प्रति व्यक्ति आय का व्यापक वर्षवार डेटा आसानी से उपलब्ध नहीं है। हालाँकि, 1950 से 2025 के बीच की प्रमुख अवधियों के लिए इस संबंध में तुलनात्मक चित्र उपलब्ध हैं। डेटा आम तौर पर 1950 से ही उपलब्ध है। - हाल के वर्षों में मीडिया में एक प्रश्नोत्तरी प्रकार का प्रश्न आया जिसमें लोगों से पूछा गया कि 1980 से 1995 के बीच चार पड़ोसियों - भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन - में से किसकी औसत प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक थी। दिया गया उत्तर पाकिस्तान था, उसके बाद चीन, भारत और बांग्लादेश, इसी क्रम में। - हालाँकि, मेटा एआई और चैटजीपीटी पर हाल ही में की गई खोजों ने 1980 से 1995 के बीच चार देशों में पाकिस्तान के नंबर एक होने पर कुछ संदेह पैदा किया है। इस संबंध में चीन का उल्लेख एक अन्य संभावना के रूप में किया गया है। हालांकि, इन डेटा स्रोतों में इस बात पर सर्वसम्मति है कि 1980 और 1995 के बीच पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय (पीसीआई) भारत और बांग्लादेश की तुलना में अधिक ह...

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

 ✅​​ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस - 21 फरवरी 2021 : 𝙸𝙽𝚃𝙴𝚁𝙽𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽𝙰𝙻 𝙼𝙾𝚃𝙷𝙴𝚁 𝙻𝙰𝙽𝙶𝚄𝙰𝙶𝙴 𝙳𝙰𝚈  📌 थीम 2021 : "शिक्षा व समाज में समावेश हेतु बहुभाषावाद को बढ़ावा देना।“ ▪️ उद्देश्य : सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु शिक्षा और समाज में बहुभाषावाद को बढ़ावा देते हुए भाषाई विविधता की सुरक्षा करना। ▪️ शुरुआत : 17 नवंबर, 1999 (यूनेस्को द्वारा) ▪️ इतिहास (History) : • 1952 - बांग्लादेश (तब पाकिस्तान) ने ढाका में बड़े पैमाने पर भाषा आंदोलन की शुरुआत हुई क्योंकि आजादी के बाद, पाकिस्तान की सरकार ने घोषणा कि की उर्दू राष्ट्रभाषा होगी। लेकिन अपनी मातृभाषा बांग्ला (जो बांग्लादेश में बहुसंख्यक लोगों द्वारा बोली जाती थी) को राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और बलिदान दिए। वहाँ 21 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रखा जाता है। • वर्ष 1999 - यूनेस्को ने इस संघर्ष में शहीदों की याद में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। • वर्ष 2002 - यूनेस्को के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने प्रस्ताव में इस दिवस की घोषणा का स्वागत किया तथा व...