सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

 ✅​​ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस - 21 फरवरी 2021 : 𝙸𝙽𝚃𝙴𝚁𝙽𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽𝙰𝙻 𝙼𝙾𝚃𝙷𝙴𝚁 𝙻𝙰𝙽𝙶𝚄𝙰𝙶𝙴 𝙳𝙰𝚈  📌 थीम 2021 : "शिक्षा व समाज में समावेश हेतु बहुभाषावाद को बढ़ावा देना।“ ▪️ उद्देश्य : सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु शिक्षा और समाज में बहुभाषावाद को बढ़ावा देते हुए भाषाई विविधता की सुरक्षा करना। ▪️ शुरुआत : 17 नवंबर, 1999 (यूनेस्को द्वारा) ▪️ इतिहास (History) : • 1952 - बांग्लादेश (तब पाकिस्तान) ने ढाका में बड़े पैमाने पर भाषा आंदोलन की शुरुआत हुई क्योंकि आजादी के बाद, पाकिस्तान की सरकार ने घोषणा कि की उर्दू राष्ट्रभाषा होगी। लेकिन अपनी मातृभाषा बांग्ला (जो बांग्लादेश में बहुसंख्यक लोगों द्वारा बोली जाती थी) को राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और बलिदान दिए। वहाँ 21 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रखा जाता है। • वर्ष 1999 - यूनेस्को ने इस संघर्ष में शहीदों की याद में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। • वर्ष 2002 - यूनेस्को के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने प्रस्ताव में इस दिवस की घोषणा का स्वागत किया तथा व...
 ✅ विश्व पैंगोलिन दिवस : 𝚆𝙾𝚁𝙻𝙳 𝙿𝙰𝙽𝙶𝙾𝙻𝙸𝙽 𝙳𝙰𝚈 इस साल 20 फरवरी को मनाया गया विश्व पैंगोलिन दिवस। हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन (World Pangolin Day) दिवस मनाया जाता है। इस दिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पैंगोलिन प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन और इनके प्रति किए जा रहे संरक्षण प्रयासों को गति देने के लिए विभिन्न हितधारकों को इकठ्ठा किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य इन अद्वितीय स्तनधारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को तेज करना है। एशिया और अफ्रीका में पैंगोलिन की संख्या तेजी से घट रही है। इस साल 10वां विश्व पैंगोलिन दिवस 20 फरवरी 2021 को मनाया गया। मध्यप्रदेश ने अत्यधिक संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल पैंगोलिन (Manis crassicaudata), विशेष रूप से भारतीय पैंगोलिन के संरक्षण के लिए विशेष पहल की है। मध्यप्रदेश के वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण ट्रस्ट (Wildlife Conservation Trust) ने भारतीय पैंगोलिन की पारिस्थितिकी को समझने और प्रभावी ढंग से संरक्षित करने के लिए एक संयुक्त परियोजना की शुरूआत की है। इस परियोजना क...